September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Honey Trap Case Latest Update : हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता का अरेस्ट वारंट जारी, नोटिस के बाद भी नहीं हुई हाजिर

MP Honey Trap Case Latest Update : हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन का कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Honey Trap Case Latest Update : हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन का कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी किया है। बता दें कि बीते दिन शनिवार को विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई थी। इस दौरान स्वेता न तो उपस्थित हुई और न ही कोई आवेदन प्रस्तुत किया गया। अब अगली सुनवाई 27 जुलाई को है, इसके पहले कोर्ट ने श्वेता को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

 

दरअसल पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले (MP Honey Trap Case) के सभी आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे। शनिवार को जब सुनवाई हुई तो 4 आरोपी उपस्थित रहे। आरोपी आरती दयाल, ओमप्रकाश और अभिषेक की तरफ से हाजिरी माफी का आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसे कोर्ट ने आवेदन स्वीकार कर लिया।

 

लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर के मुताबिक, शनिवार को आरोप (MP Honey Trap Case) पर बहस होनी थी, लेकिन आरोपियों के वकीलों ने इसके लिए समय ले लिया। वे मौखिक बहस के बजाय लिखित में बहस देना चाहते हैं। कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी। अगली सुनवाई 27 जुलाई 2024 को होगी।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close