September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

हेल्थ

Health Tips : क्या आपके शरीर में भी है आयरन की कमी? तो रोज पिएं ये जूस

Health Tips : आयरन कम होने पर एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। इससे हीमोग्लोबिन कम होता है और कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Health Tips : शरीर में आयरन की कमी होने से हर वक्त थकान, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ होती है। आयरन कम होने पर एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। इससे हीमोग्लोबिन कम होता है और कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। इसके अलावा आयरन की कमी को फल और सब्जियों के सेवन से भी दूर किया जा सकता है। चुकंदर, पालक और मटर जैसी कई सब्जियां आयरन से भरपूर हैं। आप इन्हें रोज नहीं खा सकते तो इनका जूस बनाकर पी लें। इस जूस को पीने से कुछ ही दिनों में आपका हीमोग्लोबिन बढ़ने लगेगा और शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी।

शरीर में आयरन की कमी 

आयरन को हीमोग्लोबिन का जरूर घटक माना जाता है जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। आयरन से शरीर में  लाल रक्त कोशिकाएं (रेड ब्लड सेल्स) बनती हैं। जो पूरे शरीर में खून के साथ ऑक्सीजन की सप्लाई करती हैं। खाने में आयरन से भरपूर सब्जियों और फलों को शामिल कर कमी को दूर किया जा सकता है।

आयरन के लिए कौन सा जूस पिएं?

आयरन की कमी दूर करने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। चुकंदर का जूस शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है। जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होता है। आप चाहें तो चुकंदर के जूस में पालक भी मिला सकते हैं। पालक को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। जिन लोगों को पालक का स्वाद पसंद नहीं होता वो इसे चुकदंर के जूस में मिलाकर पी सकते हैं। अगर सीजन है तो इसमें शहतूत का रस और आलू बुखारा का जूस भी मिला सकते हैं। इन सारी चीजों से मिलकर ये जूस आयरन की सुपरडोज बन जाएगा।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close