April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्लाइट मिला ऐसा लेटर

Delhi Airport : एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पाए जाने की सूचना मिली, जिस पर "बम" शब्द लिखा हुआ था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Airport : इन दिनों एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी लगातार सामने आ रही है। रविवार को ईमेल के जरिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट के साथ-साथ दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद महज अफवाह बताया। 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को फर्जी धमकी भरे ईमेल मिले थे, यह भी बाद भी अफवाह निकली। अब दिल्ली एयरपोर्ट से एक और ऐसी ही खबर सामने आई है।

 

दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘बम’ लिखा हुआ मिला, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की और आखिर में बम होने की सूचना को अफवाह बताया।

 

पुलिस की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वडोदरा के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पाए जाने की सूचना मिली, जिस पर “बम” शब्द लिखा हुआ था। पुलिस उपायुक्त (IGI एयरपोर्ट) उषा रंगनानी ने कहा, “मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निरीक्षण किया गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।”

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close