September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश की कमान, विनोद तावड़े यूपी प्रभारी, पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद जारी सूची में कई राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभार

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरियाणा में डॉ. भोला सिंह सह-प्रभारी होंगे।

मध्यप्रदेश में बिप्लब कुमार देब प्रभारी

मध्यप्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे।

उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार, गुजरात और झारखंड में भी बदलाव

बिहार की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी को दी गई है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी होंगे। गुजरात में तरुण चुघ प्रभारी और अजय महावर तथा गोमती साय सह-प्रभारी बनाए गए हैं। झारखंड में गजेन्द्र पटेल को प्रभारी और सौरभ सिंह तथा निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

राम माधव और सुनील बंसल को भी अहम जिम्मेदारियां

राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में उनके साथ लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी होंगे।

महाराष्ट्र और ओडिशा में भी नियुक्तियां

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी होंगे। ओडिशा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को दी गई है, जबकि डॉ. स्वदेश सिंह सह-प्रभारी होंगे।

प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में

  • छत्तीसगढ़ — स्मृति ईरानी
  • हरियाणा — स्मृति ईरानी
  • मध्यप्रदेश — बिप्लब कुमार देब
  • उत्तर प्रदेश — विनोद तावड़े
  • बिहार — हरीश द्विवेदी
  • गुजरात — तरुण चुघ
  • झारखंड — गजेन्द्र पटेल
  • राजस्थान — संजय भाटिया
  • महाराष्ट्र — बैजयंत जय पांडा
  • ओडिशा — डी. पुरंदेश्वरी
  • तमिलनाडु — राम माधव
  • उत्तराखंड — राम माधव
  • तेलंगाना — सुनील बंसल
  • पश्चिम बंगाल — सुनील बंसल

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles