September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana: रविवार को आएगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1,835 करोड़ रुपये

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए सितंबर की किस्त का इंतजार रविवार को खत्म होने जा रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana: भोपाल: मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए सितंबर की किस्त का इंतजार रविवार को खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये

सितंबर की किस्त के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस भुगतान के बाद योजना शुरू होने से अब तक नियमित मासिक सहायता के रूप में महिलाओं के खातों में पहुंची कुल राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी।

₹1,000 से शुरू हुई थी योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि दी जाती थी। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से 250 रुपये की और बढ़ोतरी के बाद मासिक सहायता राशि 1,500 रुपये हो गई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी लाभ

योजना में ऐसी पात्र महिलाओं के लिए भी प्रावधान है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत हर महीने 900 रुपये मिलते हैं। इन महिलाओं को निर्धारित प्रावधान के अनुसार अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।

39 किस्तों के बाद अब 40वीं किस्त

जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना की 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान हो चुका है। 13 सितंबर को जारी होने वाली राशि योजना की 40वीं नियमित किस्त होगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई थी।

आगर मालवा को 254 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी करने के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ रुपये के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28.14 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles