September 11, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर के ईमेल पर आया धमकी भरा संदेश; पुलिस ने परिसर में की जांच

सुबह करीब 8:39 बजे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:39 बजे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम विधानसभा परिसर पहुंची और पूरे परिसर में जांच-पड़ताल की। तलाशी और जांच पूरी करने के बाद पुलिस टीम वहां से रवाना हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमकी खालिस्तानी संगठन की ओर से दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

लाल किले को भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले 11 जुलाई को भी राजधानी दिल्ली में लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी, जिसके बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने लाल किले के आसपास सुरक्षा और जांच बढ़ा दी थी। जांच के बाद पुलिस ने धमकी भरे कॉल को फर्जी बताया था।

10 जुलाई को दिल्ली सचिवालय को भी मिली थी धमकी

इससे एक दिन पहले 10 जुलाई को लाल किले और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली सचिवालय को ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं। दिल्ली फायर सर्विस की टीमें भी मौके पर पहुंची थीं और दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

नागपुर में 12 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी

वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में 18 अगस्त की सुबह 12 से अधिक स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे। ईमेल में 31 अगस्त को स्कूलों में विस्फोट किए जाने की धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमों को स्कूल परिसरों में भेजकर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल Gmail खातों से भेजे गए थे। व्यापक जांच के बाद सभी स्कूलों में धमकी फर्जी पाई गई और किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। दिल्ली विधानसभा को मिली ताजा धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और धमकी भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close