August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News: दतिया उपचुनाव परिणाम पर बोले सीएम मोहन यादव, जनता का जनादेश सर्वोपरि, भाजपा करेगी समीक्षा

MP News: कांग्रेस ने सीट बरकरार रखी, भाजपा को मिले 1,700 अधिक वोट; आने वाले चुनाव नई रणनीति के साथ लड़ेंगे

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Datia Assembly by-election: भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और भाजपा इसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया विधानसभा सीट पिछले चुनाव में भी कांग्रेस के पास थी और इस उपचुनाव में भी कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को इस बार पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1,700 अधिक वोट मिले हैं, जो पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की हालिया चुनावी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके अलावा बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस से जीतकर अपने खाते में जोड़ी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जहां सभी राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी बात रखते हैं। भाजपा ने भी पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने भी अपना पक्ष रखा। जनता ने जो जनादेश दिया है, भाजपा उसका सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव के परिणामों की विस्तृत समीक्षा करेगी और जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले सभी चुनावों में नई रणनीति, बेहतर संगठन और पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close