June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Bhilai News : भिलाई के सेक्टर-7 में फिर फैला पीलिया, 15 नए मरीज मिले, दो ICU में भर्ती

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jaundice outbreak in Bhilai : भिलाई। टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-7 में एक बार फिर पीलिया का प्रकोप सामने आया है। करीब एक माह पहले 50 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आए थे, वहीं अब 15 नए मरीजों की पहचान होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इनमें दो मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

दूषित पानी को लेकर लोगों में नाराजगी

जानकारी के अनुसार सेक्टर-7 के स्ट्रीट नंबर 40, 41 और 43 में पीलिया के मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों से नाराज स्थानीय रहवासियों ने टाउनशिप स्टेट ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत की मांग की। लोगों का आरोप है कि पुरानी पाइपलाइन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे संक्रमण फैल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के नेतृत्व में सिविल अस्पताल सुपेला, स्वास्थ्य विभाग और मितानिनों की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया। टीम ने लोगों को उबालकर पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

निगरानी बढ़ाई गई

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 8 जून को किए गए सर्वे में कोई नया सक्रिय मरीज नहीं मिला है। हालांकि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और जल स्रोतों की जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के कारणों का पता लगाया जा सके और बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close