June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा मेहरबान, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी; रायपुर में धूलभरी आंधी के आसार

CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मरवाही में भीषण गर्मी और लू से मादा भालू की मौत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अंधड़, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बावजूद प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

मरवाही में लू का कहर, मादा भालू की मौत

प्रदेश में मौसम के बदलाव के बीच मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव से लगे जंगल से दुखद खबर सामने आई है। वन विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से एक मादा भालू की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।

कई जिलों में दर्ज हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 30 मिलीमीटर वर्षा गरियाबंद जिले में रिकॉर्ड की गई। वहीं सुकमा और सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में 20-20 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा बस्तर संभाग के तोकापाल, जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस की गई।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में धूलभरी आंधी और बारिश के संकेत

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते किसानों और आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close