April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी भारत पर असर डालेंगे। तीन और चार अप्रैल को यह सबसे ज्यादा एक्टिव होंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update Today: नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी भारत पर असर डालेंगे। तीन और चार अप्रैल को यह सबसे ज्यादा एक्टिव होंगे। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की आशंका है। 3, 4 और 7 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस वजह से कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है और कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश, तेज हवा, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है। आने वाले दिनों में झारखंड और बिहार में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। वहीं, जम्मू कश्मीर में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

आईएमडी अपडेट

  • 7 अप्रैल तक उत्तर और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और आस-पास के गुजरात इलाके में और 4 अप्रैल, 2026 को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।
  • 4 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 5 और 6 अप्रैल को धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और 7-9 अप्रैल के दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि, यह 9 अप्रैल, 2026 तक सामान्य से नीचे रहेगा।
  • मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, विदर्भ में गर्मी बढ़ सकती है। यहां 3 अप्रैल तक मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
  • पूर्वी भारत में 4 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और 5-7 अप्रैल के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
  • महाराष्ट्र में 4 अप्रैल तक मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और 5-9 अप्रैल के दौरान मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। गुजरात राज्य में 3 अप्रैल तक मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और 3-8 अप्रैल के दौरान कोई खास बदलाव नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को गर्मी के बीच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज में शुक्रवार को 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज के अलावा, वाराणसी (2.6 मिमी), गाजीपुर (1.0 मिमी), फुरसतगंज (0.1 मिमी) और सुलतानपुर में भी हल्की बारिश हुई। राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुलतानपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान

महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में 1.22 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल को नुकसान की सूचना मिली है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए कई क्षेत्रों में सर्वेक्षण जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close