April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

PM Kisan Yojana Kist: PM किसान की 22वीं किस्त जारी: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए 2000-2000 रुपये

PM Kisan Yojana Kist: असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Kisan Yojana Kist: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी। असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए। इस किस्त के तहत किसानों को कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है, जो धीरे-धीरे सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

किसानों के बैंक खाते में पैसा आते ही बैंक की ओर से मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी जाती है। अगर किसी किसान को मैसेज नहीं मिला है तो वह अपना बैंक बैलेंस चेक करके भी पता लगा सकता है कि उसके खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आई है या नहीं।

eKYC और फार्मर आईडी जरूरी

पीएम किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसानों के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके अलावा लाभार्थी के पास फार्मर आईडी होना भी जरूरी है। जिन किसानों ने eKYC और फार्मर आईडी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके बैंक खातों में 2000 रुपये की किस्त पहुंच जाएगी।

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम

किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होम पेज पर FARMERS CORNER में जाकर BENEFICIARY LIST पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर GET REPORT पर क्लिक करें।

GET REPORT पर क्लिक करते ही लाभार्थियों की पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। अगर इस सूची में आपका नाम है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close