September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Israel-Iran War: अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान

Israel-Iran War: ईरानी कैबिनेट ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। ये एक बड़ा जुर्म है। इसे कभी भी बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Israel-Iran War Latest News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस पर अब ईरान भड़क गया है। ईरानी कैबिनेट ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। ये एक बड़ा जुर्म है। इसे कभी भी बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा।

कठोर और निर्णायक दंड दिया जाएगा

ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि खामेनेई की हत्या के लिए ‘कठोर और निर्णायक दंड’ दिया जाएगा। ईरान के लोगों में खामेनेई की मौत को लेकर गुस्सा है। ईरान में 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

सैटेलाइट तस्वीरें भी आईं सामने

वहीं, यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में वह स्थान भारी बमबारी से क्षतिग्रस्त दिखाई दिया, जहां खामेनेई की मौत हुई है। सरकारी टीवी ने बताया कि खोमेनेई के कार्यालय में हुई उनकी मौत यह दिखाती है कि ‘वे लगातार जनता के बीच खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहे।’

ईरान का भविष्य अनिश्चितता में

खामेनेई की मौत के बाद ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खोमेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’ मिला है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close