April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी नए साल की शुभकामनाएं, मध्यप्रदेश में 2026 कृषि आधारित उद्योगों के विकास वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा

MP Latest News: सीएम ने अपने संदेश में कहा कि बीते वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मिली उपलब्धियां मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Latest News: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए वर्ष 2026 की प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नया साल नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। इसी के साथ उन्होंने वर्ष 2026 को कृषि आधारित उद्योगों के विकास वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है।

सीएम ने अपने संदेश में कहा कि बीते वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मिली उपलब्धियां मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। वर्ष 2026 में इस आधार को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सरकार, समाज और जवाबदेह प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश विकास, संस्कृति, नवाचार और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close