June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में फिर आया उछाल, जानें क्या हैं 21 दिसंबर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। अगर आप सोने-चांदी में निवेश करते हैं या आने वाले दिनों में खरीदारी की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। जहां सोने की चाल इस बार थोड़ी धीमी रही, वहीं चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए महज एक हफ्ते में 16,000 रुपये की जोरदार छलांग लगा दी है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक, दोनों धातुओं पर ग्लोबल संकेतों का साफ असर नजर आ रहा है।

सोने की कीमत में हल्की लेकिन लगातार तेजी

देश में सोने की कीमतें वीकली बेसिस पर मजबूत बनी हुई हैं। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत 260 रुपये बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना 250 रुपये महंगा हुआ है। 21 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, वहीं 22 कैरेट सोना 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अन्य शहरों का हाल

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

चांदी की कीमत में बंपर उछाल

सोने के मुकाबले चांदी ने इस हफ्ते कहीं ज्यादा दम दिखाया है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत एक हफ्ते में सीधे 16,000 रुपये बढ़ गई है। 21 दिसंबर को चांदी का भाव 2,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में भी चांदी मजबूती के साथ 65.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। आपको बता दें कि इस साल अब तक चांदी की कीमतों में करीब 126 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसने इसे निवेशकों की पसंदीदा धातु बना दिया है।

तेजी के पीछे क्या हैं वजहें?

कीमती धातुओं में इस तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेत अहम माने जा रहे हैं। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दरों में आगे और कटौती का सपोर्ट किया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नीति निर्माता सतर्कता के साथ कदम बढ़ाएंगे। अमेरिकी श्रम बाजार के नरम होते आंकड़ों ने भी दरों में कटौती की उम्मीद को मजबूत किया है, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिला है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close