June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA को मिला जनादेश! BJP सबसे बड़ी पार्टी, 6 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

Bihar Election Result 2025: एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है। एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है। वहीं इस चुनाव में महागठबंधन की कमर टूट गई है। उसके खाते में केवल 36 सीटें हैं। वहीं अन्य को 6 सीटें मिली हैं जिसमें 5 सीटें एआईएमआईएम को मिली हैं।

इस बड़ी जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो परिणाम आए वो एग्जिट पोल के अनुमानों से काफी ज्यादा हैं।

रिजल्ट की गहराई से करेंगे समीक्षा:राहुल गांधी

बिहार चुनाव पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-‘मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।’

पीएम मोदी ने बिहार NDA नेताओं को फोन कर जीत की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके एनडीए के नेताओं से बात की और उन्हें जीत की बधाई दी। बिहार एनडीए में जनता दल यूनाइटेड के अलावा चिराग पासवान की लोकजनशक्ति (R) जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

नीतीश ने मतदाताओं, पीएम मोदी, गठबंधन के नेताओं का जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर एक्स पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा-बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी एवं उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close