April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather: इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

Weather Update 16 October 2025: देश के कई राज्यों में जहां सर्दियों का आगमन हो चुका है वहीं, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update 16 October 2025: नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में जहां सर्दियों का आगमन हो चुका है वहीं, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन क्षेत्रों में 18 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहेगी।

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल, दक्षिण ओडिशा में गुरुवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 16 अक्टूबर को मराठवाड़ा, गोवा में गरज के साथ तूफ़ान और बिजली कड़कने की संभावना है।

उत्तर और मध्य भारत में गिर रहा है तापमान

वहीं, उत्तर भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से रातें ठंडी हो रही हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में सुबह-शाम ठंड का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। लोग कूलर और एसी चलाना लगभग बंद कर दिए हैं।

दिल्ली में लगातार गिर रहा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 17 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.3 डिग्री कम है।

 दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में बुधवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 300 से ऊपर चला गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई (345) दर्ज किया गया, इसके बाद वजीरपुर (325), द्वारका सेक्टर-आठ (314) और डीयू नार्थ कैम्पस व सीआरआरआई मथुरा रोड (दोनों केंद्रों पर 307) का स्थान रहा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close