June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश होने की संभावना, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 11 September 2025: 13-14 सितंबर को और उत्तराखंड में 12 से 15 सितंबर के आसपास भारी बारिश होने की संभावना है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 11 September 2025: नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर में 14 सितंबर के आसपास, हिमाचल प्रदेश में 13-14 सितंबर को और उत्तराखंड में 12 से 15 सितंबर के आसपास भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में आगामी सप्ताह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। सिक्किम में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 10-16 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

तेज हवाएं चलने की भी संभावना

आईएमडी ने बताया कि 15 सितंबर तक बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश हो सकती है। 11 सितंबर को झारखंड और 12 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 12-16 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चल सकती है।

 दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में मौसम स्थिर रहने का अनुमान है।

बता दें कि पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पिछले दिनों बाढ़ आ गई। पंजाब में तो सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं यमुना नदी का पानी जलस्तर बढ़ने से दिल्ली, यूपी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close