July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

महाराष्ट्र नगर पंचायत-नगर परिषद चुनाव में 100 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया जीत का कारण

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मुंबई: महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में BJP ने बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। यहां कई वार्डों में वोटिंग की नौबत भी नहीं आई और BJP के उम्मीदवार विजयी घोषित हो गए। दरअसल, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख तक पार्टी के 100 नगरसेवक और 3 नगर अध्यक्ष बिना मुकाबले ही निर्वाचित घोषित हो गए। यानी चुनाव से पहले ही बीजेपी ने शानदार बढ़त बना ली है। बीजेपी ने वोटिंग से पहले ही विपक्षी पार्टियों से अच्छी खासी लीड ले ली है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया जीत का कारण

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इस जीत की जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम है। पार्टी नेताओं का मानना है कि बीजेपी की विकास योजनाओं और नीतियों के कारण कई क्षेत्रों में विपक्ष ने मैदान में उतरने का जोखिम ही नहीं लिया।

महाराष्ट्र के किस हिस्से में कितनी निर्विरोध जीत?

निर्विरोध जीत के आंकड़े महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए हैं, जिनमें सबसे अधिक बढ़त उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र में देखी गई। क्षेत्रवार निर्विरोध विजेताओं का विवरण इस प्रकार है।

उत्तर महाराष्ट्र- 49
पश्चिम महाराष्ट्र- 41
कोकण- 4
मराठवाड़ा- 3
विदर्भ- 3

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि उत्तर और पश्चिम महाराष्ट्र में बीजेपी की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां उनसे काफी पीछे हो गई हैं।

नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव कब है?

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग होगी। इस दिन महाराष्ट्र की 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। इसके नतीजे अगले ही दिन यानी 3 दिसंबर को आएंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close