April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई जोरदार गिरावट, जानें क्या है आज के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: बीते कुछ दिनों में गोल्ड प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली थी, जिस पर अब ब्रेक लगा नजर आ रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold Rate Today: नई दिल्ली। सोने की कीमतें (Gold Rate) 1 लाख रुपये के पार आ गई हैं। जी हां, अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये राहत भरी खबर है, बीते सप्ताह Gold Price में तेज गिरावट देखने को मिली है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 1900 रुपये से ज्यादा घट गया है। न केवल वायदा कारोबार में, बल्कि घरेलू मार्केट में भी पीली धातु सस्ती हुई है। बता दें बीते कुछ दिनों में गोल्ड प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली थी, जिस पर अब ब्रेक लगा नजर आ रहा है।

MCX पर ये 10 ग्राम का रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का रेट (Gold Rate On MCX) की बात करें, तो हफ्तेभर में सोने की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ये मामूली बढ़त लेकर जरूर बंद हुआ था। यहां पर 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम Gold बीते 8 अगस्त को 101798 रुपये का था, जो शुक्रवार को कम होकर 99,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस हिसाब से देखें, तो एमसीएक्स पर गोल्ड रेट हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में ही 1948 रुपये तक कम हो गया है।

घरेलू मार्केट में इतना सस्ता

अब बात करें, घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में आए बदलाव (Gold Rate Change) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक बीते 8 अगस्त Gold Rate सुबह जहां 1,01,406 रुपये प्रति 10 ग्राम था, तो वहीं शाम के समय ये घटकर 1,00,942 रुपये पर आ गया था। इसके बाद इसमें गिरावट तेज होती चली गई और पिछले शुक्रवार को इस 24 कैरेट सोने का भाव 100023 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 919 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। हालांकि, घरेलू मार्केट में डिमांड बढ़ने के चलते इसकी कीमत 1 लाख रुपये के पार बनी हुई है।

क्वालिटी                 सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट गोल्ड-        1,00,023 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड-        97,620 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड-        89,020 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड –       81,020 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड –      64,510 रुपये/10 ग्राम


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close