April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में पहुंची लाड़ली बहना योजना की राशि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में पहुंची लाड़ली बहना योजना की राशि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की ट्रांसफर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana : सीधी। लाड़ली बहनों के लिए 15 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले की तहसील गोपदबनास (सीधी खुर्द) से 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में 1551.89 करोड़ रुपये एक क्लिक में ट्रांसफर किए। यह राशि लाड़ली बहना योजना की मई माह की किश्त के रूप में दी गई। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की मई माह की राशि भी ट्रांसफर की। उन्होंने सीधी के धोहनी में करोड़ों रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सीधी आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने यहां के विकास के लिए 112 करोड़ रुपये के विकासकार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कर दिए। हम उस पार्टी कें हैं जो वचन निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संस्कृति भगवान राम की है। ऑपरेशन सिंदूर ने बताया दिया कि ‘सिंदूर’ का क्या महत्व होता है। कोई हमको छेड़ेगा तो हम उसको छोड़ने वाले नहीं हैं।

Ladli Behna Yojna: सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ कथन पर चलने वाले लोग हैं। बहनों का ख्याल रखने पर हमारा यह जन्म तो धन्य होता ही होता है, परमात्मा भी हमें ऊपर हाथों-हाथ लेता है। ये हमारा भाग्य है। बहनों के खातों में राशि जाते ही पूरा प्रदेश गौरवांवित होता है। बहन-बेटियां अपने ऊपर खर्च नहीं करतीं, पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं। परमात्मा ने बहनों को लक्ष्मी बनाकर हमारे घरों में भेजा। परिवार की व्यवस्था दी। मां तो अपने हिस्से का भी परिवार को खिला देती है। देवता भी देवियों के नाम अपने नाम के आगे लगाकर खुश होते हैं। दुनिया में किसी देश ने अपने राष्ट्र को माता नहीं कहा, लेकिन हम भारत माता कहते हैं। ये हमारी संस्कृति है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारी संस्कृति देने में सुख अनुभव करती है, लेने में नहीं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close