April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

WPL 2025 Final : मुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार! दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता WPL 2025 का खिताब, प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

WPL 2025 Final : मुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार! दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता WPL 2025 का खिताब, प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

WPL 2025 Final : WPL 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 8 रनों के मामूली अंतर से हरा दिया और इस सीजन विजेता बन गई। फाइनल में मुंबई ने अहम मौकों पर विकेट चटकाए। इसी कारण से दिल्ली की टीम छोटा टारगेट भी चेज नहीं कर पाई। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 141 रन ही बना सकी।

खिताब जीतने के लिए मिले 6 करोड़ रुपए 

मुंबई इंडियंस की टीम को खिताब जीतने के बाद प्राइज मनी के तौर पर 6 करोड़ रुपए मिले हैं। जबकि मुंबई से फाइनल हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीन करोड़ रुपए मिले हैं। पिछली बार भी विजेता और उपविजेता को इतनी ही प्राइज मनी दी गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम हारी लगातार तीसरा फाइनल

मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दूसरा WPL खिताब जीता है। इससे पहले साल 2023 में भी मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत साथ नहीं दे रही है। लीग स्टेज में तो वह अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन जब बारी फाइनल जीतने की आती है, तो दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स बड़े मैचों का दबाव झेल नहीं पाती हैं। अभी तक WPL के तीन सीजन हुए हैं और तीनों ही बार दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप करते हुए फाइनल में एंट्री मारी है, लेकिन वह एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। हर बार उसका खिताब जीतने का सपना टूटा है।

हरमनप्रीत कौर ने लगाया दमदार अर्धशतक

WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 44 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल रहे। नेट सेवियर ब्रंट ने 30 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम 149 रनों तक पहुंच पाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैरीजाने कैप ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। निकी प्रसाद ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन ये प्लेयर्स दिल्ली की टीम को जीत दिलाने में विफल साबित हुईं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close