April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Teachers Recruitment 2025 : एमपी में शिक्षक के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, यहां देखें आवेदन की प्रक्रिया और पूरी जानकारी

MP Teachers Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से 10 हजार से अधिक विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Teachers Recruitment 2025 : अगर आप मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहज फायदेमंद साबित होगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से 10 हजार से अधिक विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन, नृत्य) चयन परीक्षा 2024 से टीचरों के 10758 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब से शुरू होंगे आवेदन 

जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवार 28 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक इसको लिए अप्लाई कर सकते हैं जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, अपने आवेदन में उम्मीदवार 16 फरवरी तक करेक्शन कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के लिए आगे बढें।
  • इसके बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें ।
  • अपने आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद एक बार फिर से चेक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • अपने फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसका एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करने के बाद आखिरी में उम्मीदवार उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से शुरू होगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close