April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Indore to Bhubaneswar Direct Flight : इंदौर से भुवनेश्वर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, इस दिन शुरू होगी उड़ान

Indore to Bhubaneswar Direct Flight : नए साल से इंदौर और भुवनेश्वर के बीच सीधी एयर कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore to Bhubaneswar Direct Flight : इंदौर। अगर आप भी अक्सर हवाई यात्रा करते हैं हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नए साल से इंदौर और भुवनेश्वर के बीच सीधी एयर कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइन  नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। इस फ्लाईट के शुरू होने से डेढ़ घंटे में जगन्नाथ पुरी पहुंच सकेंगे। बता दें कि, इंदौर से ओडिशा को जोड़ने वाली यह पहली फ्लाइट होगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से व्यापार के लिहाज से भी फायदा मिलेगा।

यह फ्लाइट इंदौर हवाई अड्डे से सीधे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। यह कदम मध्यप्रदेश और ओडिशा के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा। इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने से यात्रियों को लंबी यात्रा के समय में कमी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, बल्कि पर्यटकों को भी दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने में सुविधा होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी, और हवाई यात्रा के क्षेत्र में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close