June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Jharkhand Assembly Elections 2024 : झारखंड में जाकर गरजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Jharkhand Assembly Elections 2024 : झारखंड में जाकर गरजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jharkhand Assembly Elections 2024 : रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरी तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। अमित शाह ने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इसके अलावा वह तीन चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह आज घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। यहां वह भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

महिला सुरक्षा में नाकाम रहे हेमंत

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या कम हो रही है, उनकी जमीन लूटी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी माटी रोटी बेटी को सुरक्षित करने का नारा देने के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं की दुर्दशा के सारे रिकॉर्ड टूट गए।  नाबालिग लड़कियों की तस्करी और महिलाओं के अपहरण में झारखंड दूसरे स्थान पर रहा, बलात्कार के मामले में 42 परसेंट की वृद्धि हुई। हेमंत सोरेन महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे।

घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

अमित शाह ने आगे कहा कि घुसपैठिए एक षड्यंत्र के तहत आदिवासी बेटी की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं। घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है। यहां परिंदा भी पर ना मार पाए, इस तरह की सीमा की रचनी है। उन्होंने कहा कि असम में आज घुसपैठ बंद गई, झारखंड में भी रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण होगा। वहीं लोहरदगा में हिंसा, साहिबगंज में मंदिरों में नुकसान पहुंचाने का मामला भी उन्होंने उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोहरदगा में कांवड़ियों पर हमला होता है, रामनवमी पर कीर्तन भजन पर पाबंदी लगाई गई, साहिबगंज में मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जाता है, जमशेदपुर में हिंदू झारखंड छोड़ो का नारा लगाया जाता है। हम ऐसे लोगों को कानून के माध्यम से जेल के अंदर भेजेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close