April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Bahraich Violence Update : बहराइच हिंसा पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार को लेकर कही ये बात

Bahraich Violence Update : बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी और एक युवक की हत्या के बाद से तनाव और हिंसा का माहौल है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bahraich Violence Update : उत्तर प्रदेश के बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी और एक युवक की हत्या के बाद से तनाव और हिंसा का माहौल है। सीएम योगी ने घटना के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। वहीं, पुलिस भी हिंसा को रोकने की कोशिश कर रही है। इस बीच बहराइच हिंसा पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बयान जारी किया है। अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की है कि सबसे पहले सभी संबंधित पक्षों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।

जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि बहराइच में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन, सरकार और मीडिया को पता है कि ऐसा क्यों हुआ। अखिलेश ने कहा कि सरकार को इस मामले में न्याय करना चाहिए। जब जुलूस शुरू हुआ तब प्रशासन को उसके मार्ग, मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा और पर्याप्त पुलिस की तैनाती पर ध्यान देना चाहिए था।

अखिलेश ने लाउडस्पीकर के गानों पर किए सवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लाउडस्पीकरों के गाने पर भी सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर मैं आपको बताऊं कि उन लाउडस्पीकरों पर क्या बजाया जा रहा था तो सरकार कुछ और कहेगी। प्रशासन को कम से कम इस बात पर ध्यान देना चाहिए था कि लाउडस्पीकर पर क्या बज रहा है, क्या वे किसी का अपमान कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की थी। प्रशासन की लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना घटी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close