September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Pitru Paksha 2024 Date and Time : कल से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, यहां देखें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2024 Date and Time : 17 सितंबर से पितृ पक्ष पक्ष शुरू हो रहा है, क्योंकि भाद्रपद माह की पूर्णिमा की श्राद्ध तिथि आज है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Pitru Paksha 2024 Date and Time : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बेहद ही खास महत्व माना जाता है। माना जाता है कि इससे पितर प्रसन्‍न होते हैं और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 18 सितंबर से हो रही है। कई जगहों पर बताया जा रहा है कि, 17 सितंबर से पितृ पक्ष पक्ष शुरू हो रहा है, क्योंकि भाद्रपद माह की पूर्णिमा की श्राद्ध तिथि आज है। लेकिन, कई जगहों पर यह कहा जा रहा है कि पितृ पक्ष का प्रारंभ आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, इसलिए इसकी शुरूआत कल यानी 18 सितंबर से होगी।

पितृपक्ष में श्राद्ध की तिथियां

  1. पूर्णिमा श्राद्ध: 17 सितंबर 2024 मंगलवार
  2. प्रतिपदा श्राद्ध: 18 सितंबर 2024 बुधवार
  3. द्वितीया श्राद्ध: 19 सितंबर 2024 गुरुवार
  4. तृतीया श्राद्ध: 20 सितंबर 2024 शुक्रवार
  5. चौथा श्राद्ध: 21 सितंबर 2024 शनिवार
  6. पांचवां श्राद्ध: 22 सितंबर 2024 रविवार
  7. छठा श्राद्ध: 23 सितंबर 2024 सोमवार
  8. सातवां श्राद्ध: 24 सितंबर 2024 मंगलवार
  9. आठवां श्राद्ध: 25 सितंबर 2024 बुधवार
  10. नौवां श्राद्ध: 26 सितंबर 2024 गुरुवार
  11. दसवां श्राद्ध: 27 सितंबर 2024 शुक्रवार
  12. एकादशी श्राद्ध: 28 सितंबर 2024 शनिवार
  13. द्वादशी श्राद्ध: 29 सितंबर 2024 रविवार
  14. त्रयोदशी श्राद्ध: 30 सितंबर 2024 सोमवार
  15. चतुर्दशी श्राद्ध : 1 अक्तूबर 2024 मंगलवार
  16. सर्व पितृ अमावस्या/पूर्णिमा का श्राद्ध: 2 अक्तूबर 2024 बुधवार

 

पितृ पक्ष में अनुष्ठान का समय

  • कुतुप मुहूर्त- 18 सितंबर यानी कल सुबह 11 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक
  • रौहिण मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक
  • अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 55 मिनट तक

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close