June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशमध्यप्रदेशराजनीति

CM Mohan Yadav on Jitu Patwari : जीतू पटवारी के बयान पर सीएम डॉ. मोहन यादव का पलटवार, कहा- ‘रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया’

CM Mohan Yadav on Jitu Patwari : मध्यप्रदेश में सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने पर राजनीति गरमाई हुई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav on Jitu Patwari  : भोपाल। मध्यप्रदेश में सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने पर राजनीति गरमाई हुई है। जीतू पटवारी ने शुक्रवार को एक बयान देते हुए राज्य सरकार के साथ अधिकारियों पर भी बयानबाजी कर दी। जिसके बाद बीजेपी सरकार ने भी हमला बोल दिया। जीतू पटवारी ने नर्मदापुरम कलेक्टर पर पैसे देकर कलेक्टरी खरीदने का आरोप लगाया। जीतू पटवारी ने कहा कि होशंगाबाद कलेक्टर ने पैसे देकर पद खरीदा है।

 

उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि ईमानदारी से स्टिंग करें तो यह तथ्य सामने आ जाएगा। जीतू पटवारी बोले- होशंगाबाद कलेक्टर ने भी पैसे देकर यहां की कलेक्टरी खरीदी है। एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी , थानेदार कोई भी बिना पैसे लिए काम नहीं करते। बीजेपी सरकार की यही असलियत है।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा

जीतू पटवारी के द्वारा अधिकारियों पर की गई टिप्पणी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया। पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला लेकिन सरकार चला नही पाएं और अब भी जिस तरीके से कर्मचारी और अधिकारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने जो भाषा नर्मदापुरम में बोली वह समूचे कर्मचारियों और अधिकारियों का अपमान है। इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है। डॉ यादव ने कहा राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर, जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close