Morena School Closed Today : मुरैना। मध्यप्रदेश में वर्षा का आखिरी दौर चल रहा है। पिछले 2 दिनों से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का कहर देखा जा रहा है। 28 जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। आसमान से पानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे मौसम और ज्यादा खराब रहेगा।
Morena School Closed Today : मौसम के बिगड़े हालातों को देखते हुए मुरैना के शासकीय, निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने एक दिन का अवकाश घोषित किया। आंगनबाड़ी केंद्रों सहित प्राइमरी और मिडिल क्लास की छूटी रहेगी। मुरैना में बीते दो दिन से लगातार बारिश हो रही है।




