April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगलाइफस्टाइलहेल्थ

Harmful effects of ginger tea : पीते हैं अदरक की चाय तो हो जाएं सावधान! फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

Harmful effects of ginger tea : अदरक की चाय सेहत के लिए फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Harmful effects of ginger tea : ठंड के दिनों में अदरक की चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह की चाय में अगर अदरक न पड़ा हो तो मजा नहीं आता। अदरक को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ज्यादा अदरक की चाय सेहत के लिए फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक साबित हो सकती है। अदरक की चाय का ज्यादा सेवन पेट जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। इसके अलावा ज्यादा अदरक वाली चाय आपका बीपी भी लो कर सकती है। अगर आप भी अदरक की चाय पीने के शौकीन हैं तो जान लें इससे होने वाले नुकसान क्या है?

अदरक की चाय पीने के नुकसान 

  1. पेट में एसिड बढ़ सकता है- दिन में 1-2 कप हल्की अदरक वाली चाय पीने से कोई ज्यादा नुकसान नहीं होता है, लेकिन अगर आप दिनभर में कई बार चाय पीते हैं और चाय में ज्यादा अदरक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे पेट में गैस, एसिडिटी और ऐंठन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें अदरक की चाय नहीं पीनी चाहिए।
  2. खून को बनाए पतला- अदरक नेचुरल ब्लड थिनर का काम करती है। ऐसे में जिन लोगों का खून पहले से ही पतला है उन्हें अदरक वाली चाय पीने से नुकसान हो सकता है। ऐसे लोगों को अदरक की चाय पीने से परहेज करना चाहिए।
  3. ब्लड प्रेशर लो करती है- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए तो अदरक की चाय फायदेमंद है, लेकिन अगर आपका बीपी लो रहता है तो अदरक की चाय का सेवन न करें। अदरक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। इससे लो बीपी के मरीज को और परेशानी हो सकती है।
  4. प्रेगनेंसी में न पीएं- गर्भावस्था में अदरक की चाय ज्यादा नहीं पीनी चाहिए। इससे पेट में गर्मी हो सकती है। अदरक की तासीर गर्म होती है इसे पीने से गैस एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है। ज्यादा अदरक का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  5. एलर्जी हो सकती है- कई बार लोगों को खाने-पीने की कुछ चीजों से एलर्जी होती है। ऐसे में एलर्जी से परेशान रहने वाले लोगों को अदरक की चाय पीने से स्किन पर खुजली, रैशेज और सूजन की समस्या हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close