
Jammu Kashmir Elections 2024 : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों की तैयारी भी सामने आ रही है। आज महबूबा मुफ्ती ने 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने एडवोकेट आदित्य गुप्ता को जम्मू पूर्व निर्वाचन क्षेत्र, रजत गुप्ता को जम्मू पश्चिम को प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही जम्मू उत्तर और बनी के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।




