April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेशब्रेकिंग

Bank manager Ki Pitai : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसकर मैनेजर की पिटाई, VIDEO हो रहा वायरल, जानें वजह

Bank manager Ki Pitai : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने बैंक मैनेजर धीरेंद्र कुमार सोनकर के केबिन में घुसकर उनकी पिटाई की और गाली-गलौच की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bank manager Ki Pitai : जालना: महाराष्ट्र के जालना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैंक मैनेजर के केबिन में घुसकर लोगों ने उसकी पिटाई की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जालना जाफराबाद के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने बैंक मैनेजर धीरेंद्र कुमार सोनकर के केबिन में घुसकर उनकी पिटाई की और गाली-गलौच की। पुलिस को दिए गए बयान में बैंक मैनेजर ने बताया है कि मयूर नाम के व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की है।

बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त के दिन कुछ लोग सुबह उनके केबिन में घुस आए। इस दौरान एक शख्स ने अपना नाम मयूर बोर्डे बताया। उसके साथ 5-6 लोग और थे। उन्होंने खुद को किसान संगठन का पदाधिकारी बताते हुए मेरे साथ मारपीट की और कहा कि मैं किसानों को बिना पैसे दिए वापस भेज देता हूं।

बैंक मैनेजर ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जमकर गाली दीं और मारपीट की। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है और बीएनएस की धारा 132, 121(1), 296, 189(2) 191(2) और 352 के तहत केस दर्ज कर लिया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close