Pratapgarh News : प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ में प्रशासन ने कुंडा विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को उनके आवास में ही नजर बंद कर दिया है। शेखपुर इलाके में ताजिया के जुलूस के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कार्रवाई की गई है। उन्हें तीन दिन के लिए हाउस अरेस्ट कर गेट पर भारी फोर्स लगा दी गई है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह बड़े महाराज को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई मोहर्रम के चलते की है। यह कार्रवाई सोमवार को भोर में पांच बजे की गई। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि जो मुसलमानों का विरोध करे, उसे गिरफ्तार कर लो।
एसडीएम और सीओ बड़ी संख्या में फोर्स के साथ भदरी कोठी पहुंचे और उदय प्रताप सिंह को नजरबंद कर दिया। इस बार उदय प्रताप को तीन दिनों के लिए नजरबंद किया गया है। गेट पर बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई है। कुंडा के शेखपुर में मोहर्रम पर भंडारे के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विरोध करने पर गिरफ्तार कर लिया!
नजरबंद किए जाने के बाद उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, इसका समाधान प्रशासन ने निकाल लिया है जो मुसलमानों का विरोध करे उसको अरेस्ट कर लो, जैसे की हमको सुबह से किए हुए हैं। प्रशासन ने हिंदुओं का बहुत सालों से चलता आ रहा भंडारा शेखपुर में नई प्रथा बताकर बंद कर दिया। हालांकि मझिलगांव में सड़क के आर-पार मुसलमानों के नए सिरे से गेट लगाने पर रोक नहीं लगा रहे हैं, उसके नीचे से हिंदुओं को भी जाना पड़ता है।
इसका समाधान प्रशासन ने निकाल लिया है जो मुसलामानों का विरोध करे उसको अरेस्ट कर लो जैसे कि हमको सुबह से किये हुए हैं https://t.co/RWa7RLR9CA
— Uday Pratap Singh (@udaypra38211047) July 15, 2024




