April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Draupadi Murmu’s big announcement : बुजुर्गों और किसानों के लिए खुशखबरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में किया बड़ा एलान

Draupadi Murmu's big announcement : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान बड़ा एलान किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Draupadi Murmu’s big announcement : नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान बड़ा एलान किया। उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर अहम बात कही है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा। राष्ट्रपति ने कहा, ‘सरकार ने फैसला लिया है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार ने बीते 10 सालों में कई सुधार भी किए हैं।’

बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र में किया था जिक्र

बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। घोषणापत्र में कहा गया था कि देश की जनता को आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख का उपचार रहेगा। इसके साथ ही 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी। यह एक तरह का हेल्थ इंश्योरेंस है। इसमें लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिलता है। कार्ड की मदद से लाभार्थी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसका लाभ देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को मिलता है।

… तो हमें गर्व होना चाहिए

इसके अलावा राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगर डिजिटल भुगतान के मामले में भारत दुनिया में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो हमें गर्व होना चाहिए। अगर भारतीय वैज्ञानिक सफलतापूर्वक चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में उतारते हैं, तो हमें गर्व होना चाहिए। अगर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाता है, तो हमें गर्व होना चाहिए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close