September 12, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले की लाखों रुपए की अवैध शराब

Jabalpur News : भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 96 पेटी अवैध देशी शराब की खेप बरामद करते हुए पुलिस के हवाले किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

जबलपुर। जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत समदपुरा के जंगल से भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 96 पेटी अवैध देशी शराब की खेप बरामद करते हुए पुलिस के हवाले किया। बरामद की गई शराब की कीमत 3 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

दरअसल भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों को जानकारी लगी की अवैध रूप से शराब की तस्करी करने के लिए समदपुरा के जंगल में बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक किया गया है जो कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचा जाएगा। जानकारी लगते ही संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच कर देशी शराब की 96 पेटी जब्त करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो शराब तस्कर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखते ही मौके से भाग निकला। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close