April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Lok Sabha Election Result 2024 : रायबरेली से जीते राहुल गांधी, बीजेपी उम्मीदवार से स्वीकार की हार

राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने रिजल्ट जाने से पहले ही अपनी हार मान ली है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्लीः देश के 97 करोड़ मतदाताओं ने 543 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कर दिया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट छोड़कर 542 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त के बीच सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं अब रूझान आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुरुआती रूझान के अनुसार पूरे देश में एनडीए 273 सीटों में आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 251 सीटों पर आगे चल रही है।

 

मतगणा के बीच रायबरेली सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां से राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने रिजल्ट जाने से पहले ही अपनी हार मान ली है। दिनेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि कर्तव्य पथ जो मिला…मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की, फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेलीवासियों से क्षमा प्रार्थी है

 

अपने उन तमाम शुभ चिंतकों पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अथक परिश्रम किया चुनाव खूब अच्छा लडा लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नही था। जनता भगवान का स्वरूप होती है उसका जो भी आदेश होगा सदैव सिर माथे पर रहेगा। रायबरेलीवासियों फिर भी भरोसा रखो यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख दुख में साथ ही रहेगा।

2019 में हो गया था कांग्रेस का सुपड़ा साफ

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। भाजपा के खाते में 303 और उनके गठबंधन एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं। भाजपा की इस बंपर जीत को मोदी लहर नाम दिया गया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close