September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Russia-Ukraine War Update : जर्मनी के इस कदम से रूस-यूक्रेन जंग में भड़क सकती है चिंगारी, पुतिन पहले ही दे चुके हैं चेतावनी

Russia-Ukraine War Update : जर्मन सरकार का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर उसकी और सहयोगी देशों की पूरी नजर है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Russia-Ukraine War Update : कीव: जर्मनी की सरकार ने कहा है कि यूक्रेन रूस की तरफ से होने वाले हमलों के खिलाफ उसकी ओर से भेजे गए हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। जर्मन सरकार का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर उसकी और सहयोगी देशों की पूरी नजर है। जंग को लेकर यूक्रेन को सहयोग भी दिया जा रहा है। हाल में रूस ने खारकीव क्षेत्र, विशेष रूप से रूसी सीमा के निकट स्थित ठिकानों से हमले किए हैं जिसके बाद जर्मनी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

यूक्रेन के पास है खुद को बचाने का अधिकार 

जर्मन सरकार की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है, “हमारा मानना है कि यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इन हमलों से खुद को बचाने का अधिकार है।” बयान में कहा गया, “इसके लिए, वह (यूक्रेन) अपनी अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रतिबद्धताओं के अनुसार, हमारी ओर से दिए गए हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है।”

बेल्जियम देगा एफ-16 लड़ाकू विमान

यहां यह भी बता दें कि, बेल्जियम ने रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को मदद देने का वादा किया है उसने अगले चार वर्षों में यूक्रेन को 30 एफ-16 लड़ाकू विमान देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसे लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम इसी साल युद्ध के मैदान में एफ-16 लड़ाकू विमान का उपयोग करेंगे और इस तरह से (जंग में) अपनी स्थिति मजबूत करेंगे।’’

भड़क सकती है जंग 

भले ही यूक्रेन को अमेरिका समेत अन्य देशों से मदद मिल रही है लेकिन इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही चेतावनी दे चुके हैं। हाल ही में उज्बेकिस्तान की यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने संवाददाताओं से कहा था कि अगर यूक्रेन ने पश्चिमी देशों की तरफ से उपलब्ध कराई गई लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए किया तो जंग और भड़क सकती है। उन्होंने नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) को चेतावनी दी थी कि ऐसी सूरत में उसे संभावित परिणामों को लेकर सजग रहना चाहिए।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close