April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

टेक्नोलॉजीब्रेकिंग

Redmi A3X Smartphone : Redmi ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

Redmi A3X Smartphone : Redmi ने इस सस्ते स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट वाइट, ग्रीन और ब्लैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Redmi A3X Smartphone : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर ब्रैंड है। बजट सेगमेंट से लेकर मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट तक में कंपनी के स्मार्टफोन जमकर पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी रेडमी के फैंस हैं और एक नया फोन लेन की प्लानिगं कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेडमी ने अपने फैंस को सरप्राइज करते हुए चुपके से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi A3X है। अगर आपको कम दाम में एक अच्छा फोन चाहिए तो Redmi A3X एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का नया फोन आपको Redmi 3A की याद दिला सकता है। इसका डिजाइन काफी हद तक इससे मिलता है।

अगर आप रूरल एरिया में रहते हैं और आपको एक लाइट फीचर्स के साथ नॉर्मल स्मार्टफोन चाहिए तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रेडमी ने Redmi A3X को 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। सस्ते दाम में लॉन्च करने के बावजूद कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने अभी इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह भारत के बाजार में दिख सकता है।

3 कलर वेरिएंट का ऑप्शन

Redmi ने इस सस्ते स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट वाइट, ग्रीन और ब्लैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। अगर आप ग्रीन और ब्लैक कलर वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको इसके कैमरा मॉड्यूल में गोल्डेन कलर की रिंग देखने को मिलेगी। कंपनी ने इस फोन में 6.71 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल वाला डिस्प्ले दिया है।

सस्ते स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स

रेडमी ने Redmi A3X में दमदार डिजाइन दिया है। कम कीमत होने के बाद भी इस स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है जिससे आप इसकी मेमोरी को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में कंपनी ने Unisoc T603 चिपसेट दिया है। रियर पैनल में यूजर्स को 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Redmi A3X को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close