April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देश

Swati Maliwal Latest Update : खतरे में है स्वाति मालीवाल की जान, पूर्व पति का दावा, बताई ये बड़ी बात

Swati Maliwal Latest Update : आप के नेता संजय सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई करेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Swati Maliwal Latest Update : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में कर दी गई। स्वाति ने पुलिस को फोन किया, लेकिन बिना शिकायत दिए थाने से चली आई। आप के नेता संजय सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई करेंगे।

अब इस मामले में स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि स्वाति की जान खतरे में है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उन्होंने यह बयान अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार द्वारा मालीवाल की पिटाई किए जाने की बात स्वीकार करने के कुछ ही समय दिया है।

नाटक कर रहे हैं संजय सिंह

फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में जयहिंद ने आरोप लगाया कि संजय सिंह नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “स्वाति के साथ जो कुछ भी हुआ वह एक साजिश का हिस्सा है। उन्हें धमकी दी जा रही है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है। स्वाति के साथ मारपीट में जिस बिभव का नाम आ रहा है, वह ऊंची आवाज में बोलता तक नहीं है। मैं नहीं कह सकता कि किसके आदेश से मारपीट की गई।” नवीन ने कहा कि स्वाति से तलाक हुए चार साल हो गए। इसके बाद से उसकी बात स्वाति से नहीं हुई है।

संजय सिंह को पता है पूरी साजिश

जयहिंद ने आरोप लगाया कि संजय सिंह को हर साजिश की जानकारी है। उन्होंने कहा, “सांसद संजय सिंह आप क्यों नाटक कर रहे हैं? आप सब कुछ जानते हैं, ठीक है? आपको यह भी पता है कि क्या होने जा रहा है। हमला एक साजिश थी। स्वाति की जान खतरे में है। आप यह जानते हैं, ठीक है? अब आप उसे डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close