April 26, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगलाइफस्टाइलहेल्थ

Motapa Kam Karne Ke Upaye : दालचीनी की चाय है बेहद फायदेमंद! जल्दी हो जाएगा मोटापा कम, जानें इसके फायदे

Motapa Kam Karne Ke Upaye : हम जिस नुस्खे कि बात कर रहे हैं वो है दालचीनी का सेवन। दालचीनी से बनी चाय या काढ़ा पीने से वजन तेजी से कम हो सकता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Motapa Kam Karne Ke Upaye : मोटापा एक ऐसी महामारी है जो देश-दुनिया में बहुत तेजी से फ़ैल रही है। स्ट्रीट फ़ूड का ज़्यादा सेवन और एक्सरसाइज़ नहीं करने से लोग मोटापे की चपेट में बहुत जल्दी आते हैं। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए आप बेहतरीन डाइट, एक्सरसाइज़ के साथ यह घरेलू नुस्खा भी आज़माएं। हम जिस नुस्खे कि बात कर रहे हैं वो है दालचीनी का सेवन। दालचीनी से बनी चाय या काढ़ा पीने से वजन तेजी से कम हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि ये मसाला आपका वजन कैसे कम करता है?

गुणों की खाना है दालचीनी

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, दालचीनी का सेवन करने से आपका कमजोर मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जब मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो नियमित रूप से दालचीनी की चाय का सेवन करें। साथ ही दालचीनी में एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल जैसी गुणकारी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो आपकी सेहत की बेहतरीन देखभाल करती हैं।

ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय

दालचीनी की चाय को बनाने के लिए दालचीनी और शहद का इस्तेमाल करेंगे। दालचीनी और शहद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। 1 कप पानी में 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। पानी को उबाल लें। अब एक कप में यह पानी छान लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। आपकी दालचीनी की चाय तैयार है। सुबह खाली पेट दालचीनी का चाय पीने से मोटापा कम होता है

इन समस्याओं में भी कारगर है दालचीनी:

 

दालचीनी के सेवन से पाचनतंत्र संबंधी विकार, दांत, सिरदर्द, पीरियड्स जैसी परेशानियां ठीक की जा सकती हैं। दालचीनी में एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट  जैसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं।

घर पर कैसे बनाएं दालचीनी का पाउडर ?

दालचीनी का पाउडर घर पर बनाना बहुत ही आसान है। दालचीनी के टुकड़ों को धूप में सुखाकर इन टुकड़ों को अच्छी तरह से कूट लें। अब इन कूटे हुए दालचीनी के टुकड़ों को ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पीस लें। आपका दालचीनी पाउडर तैयार है। इस पाउडर को साफ सूखे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close