
3 June 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही आज देर रात 1 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का मन बनाएंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए है, पहले की गयी मेहनत का अब लाभ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी दोस्त की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही आपकी पदोन्नति भी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। जिसमें उनको गुरुजनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। आज आपका स्वस्थ बेहतर बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आएगी। बच्चे आज अपने स्कूल का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सीनियर से बात करते समय संयम रखना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। आज आप अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज आप कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। आज अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है, ज्यादा ऑयली खाने से बचें। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिए परिवार के साथ मिलकर बातचीत करेंगे। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज कोई ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनको आज नई-नई चीजें सीखने को मिलेगा। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर पर नन्हे मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। आज समाज में आपको अपनी कार्य शीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिलेंगे। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपको किसी काम में आपकी मदद कर सकता है। आज आपके आर्थिक स्थिति में और मजबूती आएगी। आपकी कोई व्यावसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।




