June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

खेत में करंट बिछाकर किया जंगली सूअर का शिकार, मांस पकाते 4 आरोपी गिरफ्तार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Khairagarh News: खैरागढ़। जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर के शिकार के मामले का खुलासा किया है। खेत में बिजली का करंट बिछाकर शिकार करने और उसका मांस पकाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला ग्राम खुड़मुड़ी का है।

गुप्त सूचना पर वन विभाग की दबिश

वन विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में वन्यजीव का अवैध शिकार किया गया है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तलाशी वारंट लेकर गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक घर में मांस पकाते हुए लोगों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह मांस जंगली सूअर का है। जांच में यह भी सामने आया कि गांव के पेखन वर्मा ने अपने खेत में बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार किया था। बाद में शिकार किए गए जानवर का मांस गांव में लाकर पकाया जा रहा था।

मौके से मांस और हथियार बरामद

वन विभाग ने कार्रवाई के दौरान जंगली सूअर का मांस, एक बसूला, दो कुल्हाड़ियां, एक हंसिया और तीन कड़ाहियां जब्त की हैं। मामले में पेखन वर्मा, बुजलाल कंवर, सेवनदास और मेन कुमार को आरोपी बनाया गया है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

DFO बोले- शिकारियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

खैरागढ़ डीएफओ पंकज राजपूत ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close