September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

Bilaspur News : अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, 9 वाहन सील

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bilaspur News : बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर दो जेसीबी मशीन, एक लोडर मशीन और पांच हाईवा समेत कुल नौ वाहनों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित एक कोल डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है।

अवैध कोल डिपो सील, भारी मात्रा में कोयला जब्त

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को ग्राम लिम्हा क्षेत्र में संचालित मेसर्स कश्यप कोल डिपो की जांच की गई। जांच में सामने आया कि भंडारण अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बावजूद डिपो का संचालन जारी था।

इसके बाद विभाग ने मौके से एक ट्रेलर वाहन और करीब 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त कर डिपो को सील कर दिया।

दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोडर मशीन को भी सील किया गया। वहीं खनन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं।

इसी दौरान दो हाईवा वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद विभाग ने वाहनों को मौके पर ही सील कर दिया।

रतनपुर थाना में रखे गए जब्त वाहन

जब्त किए गए एक ट्रेलर और दो जेसीबी मशीनों को रतनपुर थाना में रखा गया है, जबकि लोडर मशीन एवं हाईवा वाहनों को यथास्थान सील किया गया है।

पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी में भी कार्रवाई

27 मई को पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी क्षेत्र में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान:

  • पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते एक हाईवा,
  • लावर क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहन जब्त किए गए।

सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अवैध कारोबार पर सख्ती जारी

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close