June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

गरियाबंद में आकाशीय बिजली का कहर: खेत की झोपड़ी पर गिरी बिजली, युवक की मौत, तीन घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Lightning Wreaks Havoc in Gariaband: गरियाबंद। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। देवभोग थाना क्षेत्र के पीटापारा गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोग बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पीटापारा गांव निवासी चारों लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी खेत में बनी एक झोपड़ी में जाकर बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई।

इस हादसे में 33 वर्षीय ओमप्रकाश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट

इधर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार शाम रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दुर्ग-भिलाई में आंधी-तूफान के दौरान एक बिजली पोल कार पर गिर गया। रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारायणपुर जिले के नांगुर में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close