June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग

CG Crime News : प्रशिक्षण शिविर से पहले कांग्रेस कार्यालय में चोरी, 1 लाख की नल की टोटियां पार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Crime News : अंबिकापुर |  सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है. कार्यालय के बाथरूम में लगी नल की टोटियां चोरी कर ली गई है. साथ ही वाशरूम के फ्लश, वाश बेसिन में तोड़फोड़ भी की गई है, जिससे एक लाख रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है. पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है. कांग्रेस कार्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है. ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है.

जानकारी के मुताबिक, घड़ी चौक के पास स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार रात अज्ञात चोर घुस आए. चोरों ने कार्यालय के अंदर मौजूद सभी वाशरूम से नल की टोटियां चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने परिसर के अंदर जमकर उत्पात मचाया और वाशरूम में मौजूद वाश बेसिन, फ्लश, पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाया. कार्यालय से चोरों ने लगभग 73 नग नल की टोटी चोरी की है.

फर्श पर लिखा – I Love Ambikapur

इतना ही नहीं जाते समय आरोपियों ने कार्यालय के फर्श पर अंग्रेजी में आई लव अंबिकापुर लिख दिया. सुबह कार्यालय खुलने के बाद जब इस बात की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे थे.

बता दें कि कांग्रेस कार्यालय में विगत दो वर्ष के भीतर यह तीसरी घटना है. लगातार हो रही चोरियों को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठा. जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि राजीव भवन में तीसरी बार चोरी हुई है. शहर के बीच स्थित कार्यालय में इस तरह की घटना हुई. 73 से अधिक नल की टोटियां चोरी हुई और तोड़फोड़ की गई. जिले में पुलिस जिस ढंग से काम कर रही है उससे स्पष्ट है कि लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल में नहीं है. आने वाले दिनों में कांग्रेस के सेवादल का प्रशिक्षण शिविर भी होना था लेकिन इस घटना से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है. शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त स्थान घड़ी चौक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. इस स्थान के नजदीक ही यातायात पुलिस की चौकी के साथ ही साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी मौजूद हैं. जिला न्यायालय भी यहां पर मौजूद है. इन प्रमुख कार्यालयों की मौजूदगी में ये घटना दिया तले अंधेरे वाली कहावत चरितार्थ करती है.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है. मामले में जांच जारी है.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close