April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Chhattisgarh Latest News: ‘ऑपरेशन तलाश’ में बड़ी सफलता: 48 घंटे में मां-बेटी सकुशल बरामद, जानें पूरा मामला

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Latest News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुमशुदा महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी को महज 48 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना अंबागढ़ चौकी में प्रार्थी खिलेश्वर दास वैष्णव ने 16 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बहू मानसी वैष्णव (31 वर्ष) अपनी 8 वर्षीय पुत्री सृष्टि वैष्णव के साथ 14 अप्रैल को बिना सूचना दिए घर से चली गई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

सायबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर महिला और बच्ची की लोकेशन राजस्थान के उदयपुर में ट्रेस की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत रवाना किया गया, जहां लगातार प्रयासों के बाद दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विधिवत कार्रवाई के बाद मां-बेटी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, सहायक उप निरीक्षक जनकलाल उमरिया, महिला प्रधान आरक्षक पदमनी सेन, महिला आरक्षक अंजू कौशिक तथा सायबर सेल मोहला की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close