April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

इंदौर राऊ हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, सुपारी देकर कराई हत्या

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore-Rau Murder Case Solved News: इंदौर के राऊ में हुए नवीन पाटीदार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस में रिश्तों, रंजिश और बदले की खौफनाक साजिश सामने आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे हत्याकांड की साजिश पत्नी के बॉयफ्रेंड ने खुद पत्नी के साथ मिलकर रची। हिस्ट्रीशीटर पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर्स का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड अब भी फरार है।

13 अप्रैल को राऊ इलाके में सड़क किनारे एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला था। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर में गोली मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।

अवैध संबंध और शक के कारण कराई हत्या
मृतक की पहचान नवीन पाटीदार के रूप में हुई, जो मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था और हाल ही में राऊ के रंगवासा में शिफ्ट हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि नवीन एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे मिले। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, नवीन और मुख्य आरोपी राहुल मराठा पहले एक साथ एक हत्या के मामले में शामिल थे। इस केस में पहले नवीन गिरफ्तार हुआ और बाद में राहुल। राहुल को शक था कि नवीन ने ही उसे पुलिस के हवाले किया था। इसी रंजिश के साथ-साथ राहुल के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध भी थे और यहीं से साजिश शुरू हुई।

बॉयफ्रेंड ने पत्नी के साथ मिलकर रची साजिश
पत्नी के बॉयफ्रेंड राहुल ने, प्रेमिका यानी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर, हिस्ट्रीशीटर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। राहुल ने देवास के तीन शूटरों को सुपारी देकर इस मर्डर को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बिना नंबर की पल्सर बाइक के जरिए आरोपियों की मूवमेंट ट्रेस की। इसके बाद मुकेश कुमावत, अजय धौलपुरिया और श्रीराम बलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार
मृतक की पत्नी से भी साजिश में शामिल होने के शक में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड राहुल मराठा अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close