June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

पाटन को बड़ी सौगात: 4.23 करोड़ से बनेगा एसटीपी, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Patan News: पाटन। पाटन नगर पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत केंद्र सरकार ने यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण के लिए 4 करोड़ 23 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह स्वीकृति आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (SLTC) की 11वीं बैठक में लिए गए निर्णय के तहत दी गई है। योजना के अंतर्गत अनुपचारित जल प्रबंधन (UWM) घटक के तहत एसटीपी के साथ इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन ड्रेन का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही अगले 5 वर्षों तक इसके संचालन और संधारण की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्माण कार्य सिकोला नाला के पास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

इस स्वीकृति पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी, विष्णु देव साय और अरुण साव के प्रति आभार जताया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close