September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

दमोह में जंगली जानवर का हमला: बकरी चराने गए दो ग्रामीण घायल, एक का हाथ फ्रैक्चर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Latest News: दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुलुवा में जंगली जानवर के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना पनया नाला के पास की बताई जा रही है, जहां रोज की तरह बकरी चराने गए आशाराम यादव और अंकित आदिवासी पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया।

हमले के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इस बीच आशाराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और शरीर पर जानवर के नाखूनों के कई निशान पाए गए हैं। अंकित आदिवासी को भी हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। रेंजर ने बताया कि बीट प्रभारी को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और घायल को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल या उसके आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से अंदर न जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close