June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

ट्रंप को बड़ा झटका, शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा, “इजराइल के दबाव में अमेरिका ने युद्ध शुरू किया, समर्थन नहीं करूंगा”

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

ईरान के साथ युद्ध को लेकर अमेरिकी आतंकवाद विरोधी निकाय के प्रमुख जो केंट ने इस्तीफा दे दिया। केंट ने कहा, अमेरिका ने इजरायल के दबाव में ये युद्ध शुरू किया था, मैं अब इसका समर्थन नहीं करूंगा। केंट का इस्तीफा देने से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।

ईरान से इजरायल और अमेरिका की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के आतंकवाद विरोधी शीर्ष अधिकारी जो केंट ने ट्रंप के ईरान युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है और कहा है कि ईरान से ‘हमारे देश को कोई तत्काल खतरा नहीं है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल के दबाव में अमेरिका ने ये युद्ध शुरू किया था और मैं अब इस युद्ध का समर्थन नहीं करूंगा। जो केंट, जो एक बड़े ओहदे के ऑफिसर हैं, उन्होंने ट्रंप की पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए यह कहकर इस्तीफा दे दिया है कि इजरायल के कहने पर अमेरिका ने यह युद्ध शुरू किया है और मेरा विवेक कहता है कि मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर ईरान में चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता। अमेरिका ने यह युद्ध इजरायल और उसके दबाव में शुरू किया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close