April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Assistant Professor Bharti: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 10 मई से 9 जून तक कर सकेंगे अप्लाई, देखें पूरा अपडेट

Assistant Professor Bharti: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Assistant Professor Bharti: भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। वहीं, असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए 20 सितंबर को एग्जाम होगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थी अब 10 मई से 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 27 फरवरी से 26 मार्च तक प्रस्तावित थी।

इस फैसले से SET (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) देने वाले अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा, जो पहले आवेदन की समय सीमा के कारण बाहर हो सकते थे। सूत्रों के मुताबिक, SET का रिजल्ट अप्रैल में आने की संभावना है।

साल के अंत तक 10 से ज्यादा नई भर्तियों के विज्ञापन

MPPSC ने संकेत दिए हैं कि साल 2026 के अंत तक 10 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन जारी होंगे। इनमें एडीपीओ, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल एक्सपर्ट, डेंटल सर्जन, असिस्टेंट डायरेक्टर (एग्रीकल्चर), वैज्ञानिक अधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षाओं में थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू

MPPSC ने 26 अप्रैल से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं में थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया है। यूपीएससी पहले से ही इस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। इस सिस्टम के लिए पहले एक बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो चुकी थी, बाद में दोबारा टेंडर किए गए हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह भर्तियां राज्य के प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की जाएंगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close